मौलेखाल (अल्मोड़ा)। आईटी कंसल्टेंट की ओर से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कालीगांव में हुई गोष्ठी में संगठन के सलाहकार कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक और थर्माकोल से बने कप, थाली, प्लेट, गिलास आदि वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है, इस पर प्रतिबंध है। साथ ही इन चीजों का प्रयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से प्लास्टिक निर्मित वस्तुओं का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने इस मौके पर छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर किरन शर्मा, पुरुषोतम सिंह, नंदन रावत, अरविंद कुमार, राधा लोहनी, मिलन वर्मा, प्रीति, रीना आदि मौजूद थे। ब्यूरो