अल्मोड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में कार्यकर्ता प्रचार में जुटे हैं। पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पांडेखोला, रैलापाली, सरकार की आली आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि जनता का कांग्रेस को काफी समर्थन मिल रहा है।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजयी होगी। जनसंपर्क में पूरन रौतेला, राधा बंगारी, गोपा नयाल, सरिता टम्टा, जया टम्टा, वैभव पांडे, धीरेंद्र गैलाकोटी, जितेंद्र अधिकारी, अंबी राम, किशन लाल, ललित सतवाल, मंजू कांडपाल, भावना बोरा, आदि थे। इधर कांग्रेस ने छह अप्रैल को अल्मोड़ा में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।