अल्मोड़ा। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय कुमार सिंह ने लोधिया बैरियर के पास सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए दो दुकानों से पेड़े, मावे के नमूने जांच के लिए।
इस दौरान हल्द्वानी से आने वाले वाहनों में संदिग्ध खाद्य पदार्थों की चेकिंग भी की गई। अचानक हुई चेकिंग से स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक दुकान में एक्सपायरी तिथि की खाद्य सामग्री भी मिली जिसका धारा 32 के तहत चालान किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान हल्द्वानी से आने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान मिठाई की दो दुकानों से मावे और पेड़े के नमूने जांच के लिए लिए। जिसे रुद्रपुर स्थित राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा।
इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से ताजी मिठाई बेचने, नकली मावा का प्रयोग नहीं करने को कहा। बाद में उन्होंने अल्मोड़ा कॉलेज के पास ऊं साईं जनरल स्टोर में एक्सपायरी तिथि की कई खाद्य सामग्रियों को नष्ट कराया और व्यापारी का धारा 32 में चालान भी किया।