फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में आज से एक चलता फिरता अस्पताल भी करेगा रोगियों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से पिछड़े इलाकों में कल रविवार से मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिये लोगों का इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


इस चलते-फिरते अस्पताल में पेथोलॉजी भी उपलब्ध होगी और एक एमबीबीएस डॉक्टर के अलावा अन्य स्टाफ भी तैनात रहेगा। एनएचएम के कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि पहले दिन रविवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिये हवालबाग ब्लॉक के रमणा गांव में लोगों का इलाज किया जाएगा। अगले दिन सोमवार को यह वैन पीएचसी शीतलाखेत में उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि चलते-फिरते अस्पताल में एक एमबीबीएस डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट, एक एएनएम और एक लैब तकनीशियन भी तैनात रहेंगे। पेथोलॉजी में रक्त संबंधी कुछ जांचें भी की जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएल रोगियों का इलाज मुफ्त में होगा जबकि अन्य रोगियों से अस्पतालों में लिए जा रहे शुल्क के बराबर ही लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह वैन माह में 22 दिन विभिन्न इलाकों में जाकर रोगियों का इलाज करेगी। खास तौर पर जिन इलाकों में पेथोलॉजी नहीं है उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें