फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण जमा अनुपान बढ़ाने के लिए काम करें बैंक: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में सभी बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए ग्रामीण इलाकों में हर माह के प्रथम और तृतीय बुधवार को बैंक दिवस आयोजित करने के भी निर्देश दिए। जिसमें बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि लोगों को बैंकिंग सेवाओं की जानकारी देंगे। जिलाधिकारी ने बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा कराने के लिए प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, सामाजिक बीमा योजनाएं, वार्षिक ऋण योजना, बैंक ऋण जमा अनुपात, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना, दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना, एमएसएमई समेत विभिन्न येाजनाओं की समीक्षा के साथ ही जिले में लंबित राजस्व वसूली की बैंकवार समीक्षा की।

उन्होंने अपने स्तर से आधार शिविर आयोजित करके आधार कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली रोजगार योजना की समीक्षा करते हुए पर्यटन विकास अधिकारी को वाहन और गैर वाहन मद में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त के लिए विकासखंड स्तर पर योजना का प्रचार-प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए क्षेत्रवार आकलन भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में लीड बैंक अधिकारी ललित सेमवाल, सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक राजीव अरोड़ा, डीडीएम नाबार्ड मनोज कुमार शर्मा, निदेशक आरसेटी अचल कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, महाप्रबंधक उद्योग दीपक मुरारी, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह सहित सभी बैकों के प्रबंधक और विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें