फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय की मदद के बाद ममता के भारत लौटने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। बहरीन में रह रही अल्मोड़ा निवासी ममता जोशी का परिवार सहित भारत लौटने का रास्ता साफ हो गया है। बहरीन स्थित भारतीय दूतावास की कोशिश के चलते ममता जोशी के परिवार पर लगा देश न छोड़ने प्रतिबंध समाप्त हो गया है।
यहां न्यू इंदिरा कालोनी निवासी जगदीश तिवारी ने कुछ दिन पहले केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री को पत्र लिखकर बताया था कि बहरीन में नौकरी कर रही उनकी बहन ममता जोशी और बहनोई मनीष जोशी एक विद्यालय में नौकरी कर रहे थे। विद्यालय प्रबंधन ने इनपर पेनाल्टी लगाई है और उन्हें भारत लौटने नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


टम्टा ने विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के पत्र के हवाले से बताया कि बहरीन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के प्रयासों से ममता जोशी पर संबंधित विद्यालय द्वारा लगाई गई पेनाल्टी वापस ले ली गई है। साथ ही उनकी बेटी को भी टीसी मिल गई है। उन पर स्वदेश लौटने पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो चुका है। अब यह परिवार अपने सुविधा के अनुसार भारत लौट सकता है। जोशी परिवार जल्द भारत लौटने की तैयारी कर भी रहा है। जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने ममता जोशी के परिवार का संकट खत्म होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें