फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत एक सोच संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरीश रावत एक सोच संगठन की दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह नगरकोटी ने कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। कार्यकारिणी में रमेश गिरि गोस्वामी कुमाऊं संयोजक और वंदना गुप्ता गढ़वाल संयोजक बनाई गई हैं।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की पूर्ववर्ती हरीश रावत की कांग्रेस सरकार ने कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी। जिनमें सस्ता राशन, रोडवेज की बस में बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा आदि सुविधाएं दी जा रही थी। आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद डबल इंजन की सरकार ने जनसुविधाओं में कटौती कर दी है।

कार्यकारिणी के विस्तार में शिवम शर्मा, विकास डंगवाल, धीरज सिंह बिष्ट, गिरधर सिंह रावत (बम), कमलेश बोरा, पुष्पा नेगी, संजय रावत, विनय जायसवाल को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जितेंद्र देवलियाल, नितिन रावत, राजू पटवाल, प्रियवीर सिंह, तरुण पंत, नितिन नेगी, रंजीत सिंह बिष्ट, नंदन रावत, विपिन चंद्र पांडे, शंकर सिंह रावत, भूरा पहलवान, चंद्रजीत बोरा, लोकेश पांडे, भुवन चौबे, नवल रावत, माला वर्मा, दुर्गा कुकरेती प्रदेश सचिव बनाई गई हैं, जबकि राजेंद्र रावत और आकाश जोशी को प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें