फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्तकारों को जल्द उपलब्ध होगा आलू बीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में काश्तकार आलू की खेती करते हैं। काश्तकारों की मांग के अनुरूप शासन से जिले को 500 कुंतल आलू बीज का आवंटन हुआ है। उद्यान विभाग अनुदान पर काश्तकारों को इस माह के अंत तक आलू बीज उपलब्ध कराएगा।

जिले के सोमेश्वर घाटी, धौलादेवी, भैंसियाछाना, लमगड़ा, शहरफाटक, जैंती आदि क्षेत्रों में काश्तकार बहुतायत में आलू की खेती करते हैं। कई इलाकों में काश्तकार आलू का उत्पादन कर आजीविका भी चलाते हैं। जिले में 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती की जाती है। रबी के सीजन में जनवरी माह में आलू के बीज की बुवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य उद्यान अधिकारी हितपाल सिंह ने बताया कि शासन से जिले को 500 कुंतल आलू बीज का आवंटन हुआ है। आलू का बीज मुनस्यारी से आना है। आलू बीज लेने कर्मचारी जल्द ही मुनस्यारी जाएंगे। सप्ताह भर के भीतर उद्यान सचल केंद्रों के माध्यम से काश्तकारों को आलू बीज सरकारी दर पर काश्तकारों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें