फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी बालक में स्टेडियम और बालिका में एडम्स विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेल निदेशालय के संयोजन में जीआईसी खेल मैदान में न्याय पंचायत खत्याड़ी का खेल महाकुंभ हुआ। कबड्डी बालक में स्टेडियम और बालिका में एडम्स विजेता रहा।
विज्ञापन


महाकुंभ का शुभारंभ जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा और खत्याड़ी के प्रधान हरीश कनवाल ने किया। कबड्डी बालक में स्टेडियम अल्मोड़ा, बालिका में एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज, खो-खो बालक में जीआईसी अल्मोड़ा, बालिका में स्यालीधार विजेता रहे।

सौ मीटर दौड़ बालिका में दीपिका पिलख्वाल (जीजीआईसी अल्मोड़ा), बालक में हिमांशु रावत (जीआईसी अल्मोड़ा), 400 मीटर बालक में अखिल सलाल (केंद्रीय विद्यालय), बालिका में रिया बिष्ट (एडम्स), लंबी कूद बालक में सैफ अली (एआईसी अल्मोड़ा), बालिका में मीना तिवारी (जीआईसी स्यालीधार), गोला फेंक बालक में निकेतन सलाल (केंद्रीय विद्यालय), बालिका में मीनाक्षी तिवारी (जीआईसी स्यालीधार) विजेता रही।
विज्ञापन


विजेता खिलाडिय़ों को प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के संचालन में जगदीश पांडे, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र कनवाल, पंकज मेर, शिवराज बनकोटी, नीरू पाडे, प्रदीप जोशी, दीपक पांडे, निर्मल पंत, राजेंद्र प्रसाद पंत, मोहन चंद्र पाठक, देवेंद्र बिष्ट, एनडी भट्ट ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें