फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल संविदा कर्मियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। उपनल संविदा कर्मचारी संघ की प्रेरणा सदन में हुई बैठक में वक्ताओं ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने और नियमितीकरण की मांग उठाई है। संगठन का ट्रेड यूनियन में पंजीकरण होने पर प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार जताया गया। प्रदेश मंत्री गणेश गोस्वामी ने कहा कि संगठन ने मांगों को लेकर न्यायालय की शरण लेने की तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने सदस्यों से संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। तय हुआ कि आगामी सात अक्तूबर को होने वाली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार कर अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। बैठक में जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा, हितेश वर्मा, ललित नयाल, विक्रम कार्की, चंद्रा चौहान, पुष्पा आर्या, दीप चंद्र आदि ने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें