अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जनता पर जबरन विकास प्राधिकरण थोपने और नगरों के विस्तार के लिए गांवों को शहरों में मिलाने का विरोध किया है। उपपा कार्यालय में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार केवल लूट खसोट में लगी है और भूमाफियाओं को पूरा संरक्षण दे रही है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि विकास प्राधिकरण से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार का जबरन थोपे जाने वाला निर्णय है। उन्होंने सरकार से इसे वापस लेने की मांग करते हुए पार्टी द्वारा ग्रामीण और नगरीय जनता को एकजुट कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि नानीसार को चुनावी मुद्दा बनाने वाली भाजपा आज कांग्रेस सरकार के पापों का बचाव कर रही है। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनूप तिवारी ने की। बैठक में केंद्रीय सचिव आनंदी वर्मा, आनंदी मनराल, डा.एके रावत, पूरन सिंह, लीला आर्या, जीवन चंद्र, ललित, अनीता बजाज, चंपा सुयाल, रेखा धस्माना आदि शामिल थे।