फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुए का आतंक बढ़ने से गांवों में दहशत बनी हुई है। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को मार चुका है। शाम ढलते ही ग्रामीणों को आवाजाही करने में खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के सैनोली, कनोली, नैगाड़, धनखोली, बरम, कनोली, सूरी, रज्यूड़ा, लोहना आदि गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। किसान सीएस बिष्ट ने बताया कि कई बार तेंदुआ गांव के आसपास आ जा रहा है। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पशुपालकों को तेंदुए द्वारा निवाला बनाए गए पशुओं का मुआवजा भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें