फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर को पांचवें धाम के रुप में विकसित करने को हो पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि जागेश्वर धाम आठवां ज्योतिर्लिंग है। राज्य सरकार जागेश्वर धाम को पांचवें धाम के रूप में विकसित करने के लिए पहल करे। कुंजवाल जागेश्वर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पहल करे। धाम के पुजारियों की प्रबंधन से नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष होते हैं। जरूरत पड़ने पर इस संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ती चोरी, डकैती की घटनाएं चिंताजनक हैं। पहाड़ में भी अपराध बढ़ रहे हैं। अपराध रोकने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

भाजपा के लक्सर के विधायक संजय गुप्ता द्वारा अपनी पार्टी के खिलाफ दिए गए बयान पर कुंजवाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टी में यह होता रहता है। यह गंभीर मामला नहीं है। किसी बात पर महत्व नहीं मिलने पर लक्सर के विधायक ऐसा कह रहे हों। पर सब एक हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से दन्यां में महिला डिग्री कालेज खोलने, गुरुड़ाबांज में हरि प्रसाद टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नय संस्थान का कार्य पूरा करने, जागेश्वर में सीवर लाइन की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के विधायक हैं अत: पक्षपात नहीं होना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे भी मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें