अल्मोड़ा। शहर में पेट्रोल पंप के समीप स्कवर निर्माण के दौरान 14 और 15 अप्रैल को अल्मोड़ा मालरोड में यातायात बाधित रहेगा। भारी वाहनों के लिए मालरोड पूर्ण रूप से बंद रहेगी, जबकि हल्के वाहन लिंक रोड और एसएसजे परिसर मार्ग से जाएंगे।
लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता एचसी पांडे ने बताया कि मालरोड में मंगोली पेट्रोल पंप के निकट हाइटेक शौचालय के सामने सड़क में ह्यूम पाइप से स्कवर का निर्माण किया जाना है। यह कार्य 14 और 15 अप्रैल को किया जाएगा।
इससे यहां पर निर्माण कार्य के चलते मार्ग बंद रहेगा। शिखर होटल की ओर से आने वाले वाहन लिंक मार्ग की ओर जाएंगे, जबकि करबला की ओर से आने वाले हल्के वाहन एसएसजे परिसर मार्ग से लोअर मालरोड से जाएंगे। भारी वाहनों के लिए मालरोड में करबला तिराहे से शहर की ओर यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।