फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी पुनर्जीवीकरण के कार्य आठ अप्रैल से होंगे विधिवत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सर्किट हाउस में बैठक लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोसी पुनर्जीवीकरण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोसी कुमाऊं की जीवनदायी नदी है। कोसी के पुनर्जीवीकरण के लिए मास्टर प्लान और डीपाआर तैयार कर ली गई है। आठ अप्रैल से कोसी पुनर्जीवीकरण के कार्य विधिवत शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की कोसी और देहरादून की रिस्पना नदी का पुनर्जीवीकरण का बेड़ा सरकार ने उठाया है। इसके लिए शासन स्तर पर एक कमेटी भी गठित की गई है। कोसी नदी के कैचमेंट एरिया में चौदह वाटर शेड के अलावा चाल खाल बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कोसी पुनर्जीवीकरण के काम में आम जनता की सहभागिता जरूरी है। कोसी कैचमेंट एरिया में जहां पर भी चेकडैम बनाए जाएं वहां पर देसी गुलाब के पौधे लगाए जाएं। साथ ही चौड़ी पत्ती और फलदार पौधों का रोपण को अभियान चलाना होगा। इससे जहां चेकडैमों को मजबूती मिलेगी, वहीं मधुमक्खी पालन में भी उपयोगी सिद्ध होगा।
विज्ञापन


कैचमेंट एरिया से जुड़े जिन ग्रामीणों के पास रसोई गैस नहीं है उन्हें प्राथमिकता से रसोई गैस उपलब्ध कराई जाएगी। कैचमेंट एरिया में खस घास लगाने के निर्देश भी जिलाधिकारी को दिए।

उन्होंने कहा कि कैचमेंट एरिया से जुडे़ प्रत्येक गांव का हर व्यक्ति अभियान से जुड़े इसके लिए विशेष पहल करनी होगी। प्रारंभिक तौर पर मनरेगा के माध्यम से इस कार्य को आगे बढ़ाना होगा। भविष्य में इसके लिए बजट का प्राविधान किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव और कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के भूगोल विभाग के डॉ. जेएस रावत ने कोसी पुनर्जीवीकरण की तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात से पूर्व पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदने सहित अन्य कार्य भी किए जाएं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मंत्री डा. धन सिंह रावत और रेखा आर्या आदि भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें