फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी चमतोला में एक नकलची पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाइस्कूल बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को जिले के दूरस्थ परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कालेज चमतोला में एक व्यक्तिगत परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन


जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) राय साहब यादव ने राजकीय इंटर कालेज चमतोला, दन्यां, भीटाबडोली, प्राथमिक स्कूल दन्यां काफली, ध्याड़ी समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों में छापा मारा। इस दौरान राजकीय इंटर कालेज चमतोला में एक व्यक्तिगत छात्र को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

छात्र की उत्तर पुस्तिका सील करके बोर्ड कार्यालय भेज दी गई है। यादव के मुताबिक छात्र नकल कर था। शनिवार को जिले के परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 7355 विद्यार्थियों में से 7211 ने परीक्षा दी जबकि 144 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें