फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड कार्यशाला के पहले दिन अव्यवस्था

विज्ञापन
training
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में अध्यापन कर रहे अप्रशिक्षु शिक्षकों के लिए आज से आयोजित पंद्रह दिवसीय डीएलएड कार्यशाला में अव्यवस्था रही। कार्यशाला जीआईसी और जीजीआईसी में निर्धारित थी, लेकिन प्रशिक्षकों के समय से नहीं पहुंचने पर अप्रशिक्षित शिक्षकों को काफी देर तक इंतजारी करनी पड़ी।
विज्ञापन


सरकार द्वारा सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे अप्रशिक्षु शिक्षकों के लिए डीएलएड प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया गया है। हवालबाग ब्लॉक के ऐसे शिक्षकों के लिए राजकीय इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज में आज से कार्यशाला निर्धारित थी। विकासखंड के पंजीकृत अप्रशिक्षु शिक्षक दोनों स्थान पर पहुंच गए थे। कार्यशाला प्रात: दस बजे शुरू होनी थी, लेकिन प्रशिक्षक समय से नहीं पहुंचे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी दी गई थी उनकी एलटी परीक्षा में ड्यूटी लगी थी। बारह बजे एलटी परीक्षा समाप्त होने के बाद इन केंद्रों पर डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


इधर जिला शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि एलटी परीक्षा के चलते प्रशिक्षण शुरू होने में विलंब हुआ, क्योंकि दोनों विद्यालयों में एलटी प्रवेश परीक्षा का केंद्र था। उन्होंने दावा किया कि जीआईसी में प्रशिक्षण निर्धारित समय पर शुरू हो गया था जबकि जीजीआईसी में प्रशिक्षण 12 बजे से प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें