फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पे मैटिक्स की व्यवस्था परिवर्तित करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सातवें वेतन आयोग में वेतन विसंगति और एसीपी की व्यवस्था परिवर्तित करने के विरोध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों ने विद्युत वितरण खंड अल्मोड़ा कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने 31 दिसंबर 2015 तक लागू पूर्ववर्ती व्यवस्था के तहत एसीपी को नौ वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष यथावत रखने की मांग की।

कर्मचारी और अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के निर्देशानुसार शाम पांच बजे के बाद सुबह दस बजे तक अपने मोबाइल बंद रख रहें हैं। धरने में संतोष अग्रवाल, दिव्या कांडपाल, कैलाश बिष्ट, नंदन रावत, ललित डालाकोटी, भुवन उप्रेती, आशा सिंह, पुष्पा जोशी, शीला देवी, भावना थापा आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें