अल्मोड़ा। उत्तराखंड मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने लंबित समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन देकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
संगठन की जिलाध्यक्ष डा. माया भंडारी ने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण, चौखुटिया, द्वाराहाट में अब तक संशोधित वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। महिला चिकित्सालय में कार्यरत एएनएम इंद्रा तिवारी और सफाई निरीक्षक गंगा कनवाल को वाहन भत्त का एरियर, भिकियासैंण में तैनात एएनएम भानु देवी को 2008 का एसीसी का एरियर अब तक नहीं दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला की एएनएम देवकी बोरा की वेतन विसंगति मामले का समाधान करने की मांग की। ताकुला की एएनएम नंदी दोसाद को संशोधित वेतनमान का एरियर अब तक आहरित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 5400 और 6600 ग्रेड पे का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने एएनएम की प्रोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की।