फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे वेतनमान का एरियर नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ की बैठक में वक्ताओं ने बाह्य स्रोत से रखे गए कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। उन्होंने छठे वेतनमान का एरियर नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि एजेंसी चालक, परिचालकों को संविदा में रखा जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यशाला प्रभारी द्वारा चालकों का शोषण किया जा रहा है।

एक तरफ डिपो में परिचालकों की कमी है वहीं दूसरी तरफ सहायक महाप्रबंधक द्वारा परिचालकों का अन्य डिपो में स्थानांतरण किया जा रहा है। उन्होंने एससीे-एसटी श्रमिक संघ को कमरा देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पक्का कार्ड देने, बाह्य स्रोत से रखे गए कर्मचारियों का मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने आदि की मांग की।

उन्होंने सातवें वेतनमान लागू किए जाने पर खुशी जताई। अध्यक्षता पदम राम तथा संचालन रमेश चंद्र ने किया। बैठक में प्रांतीय संरक्षक नरी राम, पूर्व स्टेशन प्रभारी नरी राम, गोविंद राम, प्रकट सिंह, माधवानंद, मदन लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें