फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी हुकम सिंह की पत्नी पनुली देवी का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हुकम सिंह बोरा की पत्नी पनुली देवी (83) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। उनकी अंत्येष्टि स्थानीय दौलबगड़ श्मशान घाट पर की गई। प्रशासन की ओर से एसडीएम विवेक राय ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित किया।
विज्ञापन


पनुली देवी (83) यहां मल्लाखोली गांव में परिवार के साथ रहती थीं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। प्रशासन की ओर से एसडीएम विवेक राय ने शव पर पुष्प चक्र अर्पित किया। दौलबगड़ स्थित श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। चिता को उनके पुत्र विशन सिंह बोरा ने मुखाग्नि दी।


अंत्येष्टि में एसडीएम विवेक राय, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, किशोर नयाल, लाल सिंह बजेठा, सुरेश बोरा, राजेंद्र बोरा, रवि मोहन बिष्ट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीवान सिंह आदि शामिल हुए। स्व. पनुली देवी अपने पीछे पुत्र विशन सिंह बोरा, चार विवाहित पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। बता दें कि उनके पति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हुकम सिंह बोरा का 28 नवंबर 1989 को निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें