फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्य पाठ में हिमानी और गीत में मनीषा ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हरेला सप्ताह के तहत संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। काव्य पाठ में हिमानी जोशी और गीत में मनीषा कोहली ने बाजी मारी। काव्य पाठ में हिमानी जोशी, रितेश सिजवाली, सचिन रावत और जीवन बिष्ट, गीत प्रतियोगिता में मनीषा कोहली, पल्लवी पांडे, भूमिका जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक निर्मल पंत, दिनेश पांडे, संगीता जोशी थीं। इस मौके पर डा. एसएस पथनी ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होने के साथ ही चरित्र निर्माण भी होता है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पेड़ पौधों की सुरक्षा जरूरी है। स्कूल के प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने सभी का आभार जताया। संचालन गिरिजा किशोर पाठक ने किया। इस अवसर पर विनोद जोशी, शिवनारायण, दीपक पांडे आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें