अल्मोड़ा। अल्मोड़ा इंटर कालेज के पूर्व छात्र नुमान अहमद का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बैंगलुरु (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। मूल रूप से जिला बस्ती, उप्र के स्थायी निवासी नुमान अहमद ने अल्मोड़ा इंटर कालेज अल्मोड़ा से वर्ष 2006 में हाईस्कूल तथा वर्ष 2008 में विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता फारूख अहमद जीआईसी भकूना में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। नुमान के चयन होने पर अल्मोड़ा इंटर कालेज में खुशी का माहौल है। नुमान की उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डा. मदन मोहन साह, सुदर्शन लाल साह, विजय रावत, बृज मोहन, दीपक थापा, बीआर धौनी, प्रकाश खोलिया, अशोक रावत, राजेश आर्या, मनमोहन चौधरी, स्कूल के प्रबंधक ललित मोहन सिंह लटवाल, अध्यक्ष गिरीश पंत ने खुशी जताई है।