फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में श्रावणी मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर में रविवार से शुरू होने जा रहे श्रावणी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के साथ ही मेले का भी शुभारंभ हो जाएगा। मेले में शांति व्यवस्था के लिए इस बार भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। वहां एक प्लाटून पीएसी के अलावा दर्जनों पुलिस कर्मी, होम गार्ड और पीआरडी के जवान भी तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


जागेश्वर मंदिर में रविवार से शुरू होने वाले श्रावणी मेले को लेकर मेला स्थल के आसपास पास जहां बाजार सज गया है, वहीं मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं की पूजा संपन्न कराने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने मंदिर परिसर और मेला स्थल के आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर मैदान में बने पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इधर मेला स्थल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के साथ आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष दन्या रमेश सिंह बोरा को मेला प्रभारी और उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने एक प्लाटून पीएसी समेत एक उप निरीक्षक विशेष श्रेणी, दो हेड कांस्टेबल, 11 कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल, तीन यातायात कर्मी, 10 होमगार्ड, 10 पीआरडी, तीन महिला पीआरडी की तैनाती के साथ ही एक फायर टेंडर को जागेश्वर में तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मेला स्थल पर रवानगी से पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया ने जागेश्वर ड्यूटी के लिए लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें