फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारमुक्त उतराखंड बनाने को कार्य कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने को कार्य कर रही सरकार
विज्ञापन

अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने की ओर अग्रसर है। सरकार ने जन कल्याणकारी कई योजनाएं चलाई हैं। भाजपा प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि लोकायुक्त बिल और पारदर्शी स्थानांतरण नीति, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। केंद्र सरकार की योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर राज्य के विकास को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा गत दिवस सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला दहन करना निंदनीय है, जबकि मंत्री ने किसान विरोधी कोई बयान नहीं दिया। कांग्रेस झूठी राजनीति कर जनता में भ्रम पैदा करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और मंत्री की लोकप्रियता से कांग्रेसी घबरा गए हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट ने कांग्रेस द्वारा मंत्री का पुतला फूंके जाने की निंदा की। बैठक में मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर अध्यक्ष मनोज बिष्ट, सुनील बिष्ट, कुमाऊं सह संयोजक विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी, पंकज वर्मा, अजय वर्मा, सौरभ वर्मा, राहुल बोरा, शैलेंद्र साह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें