फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में 101 शिकायतें मिलीं, 95 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत ग्वालाकोट में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में प्राप्त अधिकतर शिकायतें पेयजल और सड़क से संबंधित रहीं।
विज्ञापन


शिविर में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से करीब 95 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से 412 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया, वहीं लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित विविध सामग्री का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त 420 आवेदन विभिन्न योजनाओं के तहत मौके पर ही भरवाए गए जिससे लोगों को त्वरित सुविधा मिली। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री को आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। वहां जिला पंचायत सदस्य और भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें