फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार लोगों ने मानव श्रृंखला बमा सफाई का संदेश दिया

विज्ञापन
अल्मोड़ा में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश देते विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 स्वच्छ अल्मोड़ा की परिकल्पना को परिलक्षित करने के उद्देश्य से अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में जिला प्रशासन और नगरपालिका द्वारा क्वारब से कोसी और चितई से डीनापानी तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। लगभग 50 किमी के क्षेत्र में चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में लगभग दस हजार लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन


स्वच्छता अभियान करबला, चौघानपाटा, जाखनदेवी, एनटीडी, लक्ष्मेश्वर, पांडेखाला, स्यालीधार, कोसी, बेस तिराहा, एसएसजे परिसर, लोनिवि कार्यालय दुगालखोला, धारानौला, चितई, पपरसली, डीनापानी आदि स्थानों पर चलाया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने चौघानपाटा से सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई। इसके बाद एक मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने स्वयं भी प्लास्टिक की बोतल, रैपर, पॉलिथीन को उठाकर सफाई की। जल्द ही रानीखेत, जागेश्वर, सोमेश्वर आदि स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। कस्बों की सफाई के लिए नोडल अफसरों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण से मुक्त करने और नालियों के ऊपर सामान आदि पाए जाने पर उसे जब्त कर लेने के निर्देश दिए। सात जोन में चले सफाई अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एडीएम बीएल फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान और डिप्टी कलक्टर राहुल शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता शाह, एआरटीओ आलोक जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी एचबी चंद, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर, अर्बन कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, ग्रीन हिल्स की वसुधा पंत, यूसुफ तिवारी, महिला कल्याण संस्था की रीता दुर्गापाल, डे केयर सेंटर के प्रताप सत्याल, अरुण वर्मा, मनोज सनवाल, गिरीश मल्होत्रा समेत हजारों छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें