राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में चिकन पॉक्स का संक्रमण बढ़ गया है। शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 10 विद्यार्थियों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
अल्मोड़ा जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया में चिकन पॉक्स का संक्रमण बढ़ गया है। शिकायत पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 10 विद्यार्थियों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
आवासीय विद्यालय में मजखाली, रानीखेत, ताड़ीखेत सहित अन्य क्षेत्रों के 300 से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। बुधवार को बच्चो में चिकन पॉक्स की शिकायत मिलने पर विद्यालय में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण कर इस बात की पुष्टि की। घबराए अभिभावक अपने बच्चों को घर ले गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई कि किसी संक्रमित विद्यार्थी के संपर्क में आने से अन्य में यह संक्रमण फैला है।
10 विद्यार्थियों में चिकन पॉक्स की पुष्टि हुई है। अभिभावक संक्रमित बच्चों को घर ले गए हैं। विद्यालय कर्मियों से आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति काबू में है।