फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंगलों और सिरोली लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के निर्माण को 1.83 करोड़ स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। शासन ने बहुप्रतीक्षित सिरोली और पिंगलों लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के निर्माण के लिए 1.83 करोड़ रुपये लघुडाल निर्माण योजना को स्वीकृत कर दिए हैं। इन योजनाओं के निर्माण के बाद पिंगलों और सिरोली के किसानों की दस हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी।
विज्ञापन

गोमती घाटी के पिंगलों और सिरोली क्षेत्र के किसान कई सालों से सिंचाई लिफ्ट योजनाओं के निर्माण की मांग कर रहे हैं। पिंगलों नहर से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति न होने और सड़क निर्माण से नहर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। शासन ने पिंगलों लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 85 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। पिंगलों की पूर्व प्रधान कमला बिष्ट ने बताया कि पिंगलों के किसानों की लिफ्ट योजना की मांग कई साल पुरानी है। विधायक चंदन राम दास ने बताया कि सिरोली लिफ्ट योजना के निर्माण के लिए शासन ने 98 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। दोनों लिफ्ट सिंचाई योजनाओं के बनने के बाद सिरोली और पिंगलों के किसानों की दस हेक्टेयर कृषि जमीन सिंचित होगी। लिफ्ट योजनाओं की स्वीकृति दिलाने के लिए पिंगलों के जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह किरमोलिया, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट और ग्रामीणों ने विधायक और सीएम का आभार जताया।
सिंचाई नहरों और गूलों को दुरुस्त करे सिंचाई विभाग
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट नेे सिंचाई विभाग के ईई और एई को पत्र भेजे हैं। इनमें सिंचाई विभाग से विकासखंड गरुड़ की सभी सिंचाई नहरों और गूलों को ठीक करने को कहा है। उन्होंने लघु सिंचाई विभाग से भी अपनी वर्षों पुरानी गूलों की मरम्मत कराने को भी कहा है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकासखंड गरुड़ की अधिकांश सिंचाई नहरों की हालत खराब है। अधिकतर नहरें बारिश के सीजन में क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। ब्लॉक प्रमुख ने लघु सिंचाई विभाग से वर्षों पुरानी नहरों की मरम्मत कर उनमें पानी की आपूर्ति करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें