फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सरकारी कैलेंडर से फ्लोर टेस्ट की तारीख ही गायब

Mon, 09 May 2016 09:25 AM IST
निशांत खनी/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
10 may missing uttarakhand government calendar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड सूचना विभाग ने भी तब यह नहीं सोचा होगा कि वह सरकारी कै लेंडर से जिस 10 मई की तारीख को मिस कर रहा है, वही तारीख अब उस वक्त की हरीश रावत सरकार के लिए इतनी अहम हो जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रहेगी या नहीं, इसका फैसला (फ्लोर टेस्ट) 10 मई को होना है, लेकिन सूचना विभाग के कैलेंडर से ही यह तारीख गायब है। सूचना निदेशालय की यह लापरवाही राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चाओं में है।

राष्ट्रपति शासन लगने के साथ ही हरीश रावत के कथित स्टिंग ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी। मामला हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए फ्लोर टेस्ट पर दस मई पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत सरकार के कार्यकाल में जारी हुआ कैलेंडर

10 may missing uttarakhand government calendar - फोटो : amar ujala
दस मई को क्या होगा? इसको लेकर तमाम कयासों का दौर जारी है। यानी दस मई उत्तराखंड के राजनीतिक भविष्य के लिए सबसे बड़ा और अहम दिन है। लेकिन इसे इत्तेफाक कहें या सूचना विभाग की लापरवाही, विभाग ने हरीश रावत सरकार के कार्यकाल के दौरान जो कलेंडर जारी किया था उसमें 10 मई की तारीख ही गायब है।

कलेंडर में नौ मई की तारीख दो बार छपी है। 10 मई कहीं है ही नहीं। अधिकतर लोगों ने तब सूचना निदेशालय की इस लापरवाही पर गौर तक नहीं किया।

जब 10 मई को सरकार बनाने के लिए फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए तो इस तरफ सबका ध्यान गया। ऐसे में कलेंडर से तारीख का गायब होना चर्चाओं में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें