फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: महिलाओं को बस से खींच कर मारपीट

Tue, 26 Nov 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली के जानसठ रोड स्थित गांव लाड़पुर के निकट बस में सवार महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं को बस से खींच कर अभद्रता करते हुए मारपीट की। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने थाने का घेराव किया।

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

मुहल्ला इस्लामनगर निवासी मंगलवार शाम अपनी बहनों के साथ खतौली से बस से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

आरोप है कि बस के चलते ही एक युवक ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट की तथा अपने साथियों को फोन कर दिया।

आरोपी ने गांव लाड़पुर के निकट बस को रुकवा लिया। वहां पहले से मौजूद उसके पांच-छह साथियों ने महिलाओं को बस से खींच कर उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक उन्हें गन्ने के खेत में खींच कर ले जाने लगे तब राहगीरों और बस यात्रियों ने उन्हें बचाया। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक फरार हो गए। घटना की जानकारी से लोगों में आक्रोश फैल गया।

लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें