फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल-बाल बचा प्रशांत: सड़क हादसे में महिला की गई जान, पति और बच्चे के साथ जा रही थी मंदिर

Sun, 27 Aug 2023 10:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, उसकी गोद में बैठा डेढ़ साल का बेटा बाल-बाल बच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार के बूढ़ा भोजला के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में बैठा डेढ़ साल का बेटा बाल-बाल बच गया। वह अपने पति के साथ बाइक से मंदिर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार में जा रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मौत के बाद परिजन रोते बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


दिनारा के पुड़तला गांव निवासी दिनेश कुशवाहा ने बताया वह पत्नी रजनी (30) के साथ बाइक से उन्नाव बालाजी मंदिर जा रहा था। पत्नी डेढ़ साल के बेटे प्रशांत को गोद में लिए थी। जब वह लोग बूढ़ा भोजला के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति में आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पत्नी सिर के बल डिवाइडर पर गिर गई। इससे गंभीर घायल हो गई, जबकि दिनेश और बेटे को चोट नहीं आई थी। 

रजनी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। रविवार दोपहर रजनी की मौत हो गई। रजनी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। 13 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके चार बेटी और एक बेटा है। पति दिनेश पैर से दिव्यांग है। वह पति के साथ मिलकर खेती करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें