फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर देखी पति की अय्याशी, और उसके बाद...

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुरादाबाद में पति के मोबाइल फोन पर उसकी अय्याशी देख पत्नी रो पड़ी। वीडियो क्लिपिंग में पति कॉलगर्ल्स के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आया।
विज्ञापन


तब युवती ने आरोपी से संबंध तोड़ने का फैसला कर लिया। छह माह से वह मायके में रह रही है। सोमवार को आरोपी पति अपने दोस्तों के साथ ससुराल आया और युवती को बुरी तरह पीटा। तब युवती ने महिला थाने में कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

कॉलगर्ल्स के साथ आपत्तिजनक हालत में पति

मामला मझोला थाना अंतर्गत बुद्धिविहार का है। दो साल पहले कालोनी में रहने वाले अशोक अरोड़ा ने बेटी की शादी दिल्ली दिलशाद गार्डेन निवासी किशन अरोड़ा से की थी।

शादी के एक साल तक तो सब ठीक चला। अचानक एक दिन युवती ने पति के मोबाइल पर उसकी अय्याशी देख ली। एक वीडियो क्लिप में वह दो-तीन कॉलगर्ल्स के साथ आपत्तिजनक हालत में था।
विज्ञापन

पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट

युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। तब वह मायके आ गई। साथ में मोबाइल से वह मेमोरी कार्ड भी ले आई, जिसमें वीडियो थी।

युवती ने बताया कि सोमवार दोपहर पति, अपने दोस्तों के साथ कार से बुद्धिविहार आया और जबरन खींचकर ले जाने लगा। जान से मारने की धमकी दे रहा था।

मां-बाप ने बचाने की कोशिश की तो उनसे भी मारपीट की। मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी फरार हो गए। तब युवती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। युवती ने बताया कि पति डीजे का काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें