फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 150 रुपये का तोता, पश्चिम बंगाल में 2000 रुपये में बेचता था जाहिद; आरएमएस कोच से आरोपी अरेस्ट

Thu, 08 Jan 2026 06:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: रेलवे स्टेशन पर अभियान के दाैरान जीआरपी की टीम ने आरोपी को तोतों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपना नाम बताया और इसके व्यापार का तरीका भी। अग्रिम कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
तोते के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: संरक्षित वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के मो. जाहिद को एसटीएफ ने मंगलवार रात कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सात प्लास्टिक बैग से 334 तोते मिले थे। पश्चिम बंगाल के बर्धमान सदर थाना क्षेत्र के दुबराज निवासी मो. जाहिद उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और प्रतापगढ़ से 150 से 200 रुपये में तोते खरीदने के बाद बर्धमान में 1500-2000 में बेचता है।

विज्ञापन


एएसपी सत्यसेन यादव ने बताया कि निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा, एसआई वीरेंद्र सिंह यादव व शशांक सिंह की टीम को सूचना मिली कि मो. जाहिद प्रतिबंधित तोते लेकर बंगाल जाने वाला है। टीम ने प्रभागीय वनाधिकारी वाराणसी रेंज से संपर्क कर आरपीएफ-जीआरपी के सहयोग से उसे पकड़ लिया। 

मो. जाहिद ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिचित फतेहपुर निवासी करन से तोता, मोर और चिड़िया खरीदता था। बरामद तोते में से कुछ करन और कुछ करन के परिचित प्रतापगढ़ निवासी एक व्यक्ति से लिए थे। तोते को प्लास्टिक के बैग में भरकर अमृतसर-हावड़ा मेल के आरएमएस कोच में रख कर बर्धमान ले जा रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे हुआ था गिरफ्तार

कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने पश्चिम बंगाल जा रहे युवक को आठ बैग में रखे 334 तोतों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान के सदर थानाक्षेत्र के दुबराज निवासी मो. जाहिद बताया। 

जीआरपी इंस्पेक्टर राजोल नागर ने बताया कि वन्यजीव प्रभा से वन्य तस्करी के मामले में तोतों को ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव के निर्देशन वाली टीम ने 13006 पंजाब मेल की जांच की तो युवक पकड़ा गया। वह अमेठी से वाराणसी होते हुए वर्द्धमान तक तोतों को लेकर जा रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें