युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से वाराणसी मंडल की युवा उत्सव साइंस मेला प्रदर्शनी मलदहिया स्थित पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को लगाई जाएगी। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के जनपदस्तरीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक ट्रैक के अंतर्गत लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकारी, डिक्लेमेशन के तहत साइंस मेला प्रदर्शनी लगेगी।