फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रो. जेएस त्रिपाठी को दिल्ली में मिला धन्वंतरि सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू आयुर्वेद संकाय के प्रो. जेएस त्रिपाठी को नई दिल्ली के जनकपुरी में धन्वंतरि पुरस्कार दिया गया। कुरुक्षेत्र गुरुकुलम फाउंडेशन की ओर से आयोजित कुरुक्षेत्र धर्मालंकरण समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। काय चिकित्सा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. त्रिपाठी को ये सम्मान भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्यों और योगदान के लिए दिया गया। वह इंडियन एकेडमी ऑफ मेंटल हेल्थ के अध्यक्ष और मानस चिकित्सा के विशेषज्ञ हैं। इससे पहले उन्हें चरकश्री, आयुर्वेद भूषण, आयुर्वेद मार्तंड, मालवीय आरोग्य सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें