प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन रूप से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय भी जुड़ा रहा। सोमवार को योग साधना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से विकसित भारत की तरफ अग्रसर होने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। युवा पीढ़ी पर ही विकसित भारत के सपने साकार करने का दायित्व है। आज इसी विजन पर गति के साथ कार्य करने जरूरत है। नई तकनीकी व्यवस्था से युवाओं को जोड़कर डिजिटल भारत के सपने को साकार करना है। शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार होगा और विकसित भारत के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।