सनबीम सनसिटी की 14 एनसीसी प्रशिक्षु बालिकाएं सोमवार को 2107 किमी साइक्लोथॉन में शामिल होने के लिए गुवाहाटी रवाना हुईं। यह यात्रा एनसीसी स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर 7-यूपी नेवल एनसीसी निकाल रही है। इसका उद्देश्य नारी सशक्तिकरण का संदेश देना है।
असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया 23 दिसंबर को गुवाहाटी से साइक्लोथॉन नई दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। बालिकाएंं 20 जनवरी को दिल्ली पहुंचेेंगी। यह दल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा। रवानगी से पहले बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान डिप्टी कमांडर अंजनसेन गुप्ता, लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल मिश्र, कौसल, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी।