फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूथ अवॉर्ड के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकेंगे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार तीन साल तक काम करने वाले युवा राज्यस्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए 15 जून तक आवेदन कर सकते हैं। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से मांगे गए आवेदन में पात्र युवा विकास भवन में आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि खेलकूद, सामाजिक पौधरोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय, वाचनालय की स्थापना और संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना स्वच्छता कार्यक्रम राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले 15 से 35 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें