काशी विद्यापीठ समाज विज्ञान संकाय में मंगलवार को संगोष्ठी में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने युवाओं से शिक्षा, शोध, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। उनके ऊर्जा, प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता का समुचित उपयोग राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। अध्यक्षता करते हुए समाज विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो. रेखा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रभारी कुलानुशासक प्रो. राकेश तिवारी ने युवाओं से अनुशासित रहते हुए शिक्षा ग्रहण करने की बात कही। स्वागत आयोजन सचिव विश्व ज्योति तिवारी, संचालन अंशिका कुशवाहा और धन्यवाद ज्ञापन आदित्य तिवारी ने किया। इस दौरान सिद्धार्थ, दीपेंद्र, कृष्ण, आदर्श, अमन, अंशिका, वैभव मौजूद रहे।