फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: टेनिस क्रिकेट लीग के लिए 22 शहरों में होगा चयन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन टेनिस क्रिकेट फाउंडेशन की ओर से स्मैश एकादश टी-10 टेनिस लीग वाराणसी में खेली जाएगी। इसमें खेलने के लिए आठ टीमों का चयन ट्रायल देश के 22 स्थानों पर होगा। यह जानकारी आयोजन सचिव कृष्णा गुप्ता ने मंगलवार दोपहर महमूरगंज में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। बताया कि वाराणसी में दो संभावित स्थानों पर चयन ट्रायल होगा। इसमें जयनारायण इंटर कॉलेज और लहरतारा के पूर्वाेत्तर रेलवे के मैदान पर होगा। चयनित खिलाड़ियों का ऑक्शन वाराणसी में होगा। इसमें टीम आठ टीमों के लिए खिलाड़ी का चुनाव करेंगे। चयन ट्रायल 15 सितंबर से जनवरी माह तक होगा। इसमें गेंदबाज, बल्लेबाज और विकेट कीपर को 799 रुपये और ऑल राउंडर को 1099 रुपये पंजीयन शुल्क देना होगा। खिलाड़ी कोलुआ विनायका स्थित काशी इंक्लेव के पास स्थित कार्यालय में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पत्रकार वार्ता में अजय सिंह, नितिश सिंह, मनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें