फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नए उद्याेग के लिए युवा आएं आगे, अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएसएमई के दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनी में स्टाल लगाने वाले 50 प्रतिभागियों को विभाग की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करते हुए नए उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में रविवार को 700 लोगों ने स्टाॅलों की इन्क्वायरी बुक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इससे पहले शनिवार को 500 लोगाें ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया था। प्रदर्शनी के दूसरे दिन भी कंपनियों के ओर से लोगों को जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत सरकारी उपक्रमों द्वारा खरीदी एवं आयात की जाने वाली सामग्रियों, विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया तथा आपूर्ति अवसरों पर जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के तौर पर उद्योग विभाग के अपर आयुक्त उमेश कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि एनसीएल के महाप्रबंधक जी. नाथ ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को एनसीएल, सिंगरौली से विक्रेता के रूप में जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रमाणपत्र वितरण मुख्य अतिथि उमेश कुमार सिंह, आईआईए चैप्टर चेयरमैन पंकज अग्रवाल, दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महामंत्री नीरज पारिख ने किया। एमएसएमई संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव, सहायक निदेशक राजेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें