फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित एग्रो पार्क के सामने बृहस्पतिवार की रात 8.30 बजे बुलेट सवार युवक की कोहरे के कारण ट्रैक्टर ट्राॅली में भिड़ंत होने से मौत हो गई।
बड़ागांव के गढ़वा थाना निवासी बिंदु सिंह का बेटा निखिल (22) लखनऊ से अपनी बुलेट से घर आ रहा था। करखियांव एग्रो पार्क के सामने ट्रैक्टर ट्राॅली में कोहरे के चलते बुलेट की टक्कर हो गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह वहीं पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग उसे काजीसराय स्थित अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृत युवक का पिता बिंदु सिंह सेंट्रल जेलकर्मी है। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें