फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हत्यारोपी की पीटकर हत्या

Wed, 12 Sep 2018 09:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ में रंजिश के चलते मंगलवार की रात एक गांव में मनबढ़ों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। वह गांव में हुई हत्या के एक मामले का मुख्य आरोपी था। एसपी सिटी ने रात में ही मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। युवक की मां ने तहरीर देकर दस नामजद और पांच अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के चकविषरौली सरब्दीपुर गांव निवासी राजू राम (32) राम मंगलवार को बाजार से घर लौटा और थोड़ी दूर पर मौजूद अपनी मड़ई में चला गया। बताया गया कि नशे में धुत हो वह विरोधियों को गाली दे रहा था।

इस पर विपक्षियों से उसका विवाद हुआ। नाराज विपक्षियों ने लात, घूसे और लाठी-डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझते कि आरोपी भाग निकले। राजू तीन भाइयों में बड़ा था। वह दो वर्ष पूर्व गांव में हुई एक हत्या में मुख्य आरोपी था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसपी सिटी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राजू की मां बासमती देवी ने तहरीर देकर गांव के सीताराम, कमला, रुबी, मनीषा, रामदुलारी सहित दस लोगों को नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते राजू की हत्या की गई है। घटना के संबंध में दस नामजद और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही। गांव का माहौल शांत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें