जर्मनी के लिए योग्यता
जर्मनी में 250 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। जिनके पास नर्सिंग डिप्लोमा या बीएससी, जीएनएम की डिग्री के साथ एक साल का अनुभव हो। इन्हें अस्पतालों, विशेष क्लीनिकों, पुनर्वास केंद्रों और वृद्धों की देखभाल के लिए रखा जाएगा। उन्हें सप्ताह में पांच दिन आठ घंटे नौकरी करनी होगी। चालीस साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। 2.30 लाख रुपये सैलरी मिलेगी।
जापान के लिए योग्यता
जापान में 50 युवाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। केयर टेकर और डिलीवरी बॉय के लिए 20 से 27 साल के युवा नौकरी कर सकते हैं। कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। 1.17 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी। वहीं, इस्राइल में पांच हजार युवाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 25 से 45 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं। इन्हें 1.32 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी।
बोले अधिकारी
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जर्मनी, जापान और इस्राइल के युवाओं को भेजा जा रहा है, आने वाले समय में और युवाओं को भेजा जाएगा। - मुकेश कुमार, सहायक निदेशक, सेवायोजन कार्यालय वाराणसी