फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में करता था काम

Fri, 10 Apr 2020 10:37 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भदोही जिले में शुक्रवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दिल्ली में रहकर काम करने वाले बिहार के कटिहार जिला निवासी 18 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जिले की सीमाएं पूरी तरह सील होने के बाद दिल्ली से कटिहार जा रहे युवक को दो अप्रैल को जिले की सीमा पर रोककर भदोही नगर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया था। शासन से रैंडम जांच का निर्देश जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को 25 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। इनमें इस युवक के खून का नमूना भी शामिल था।

शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद उसे मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। वहां उसका इलाज हो रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद अब शेल्टर होम में रखे सभी बाहरी लोगों की जांच कराई जाएगी। गौरतलब है कि जिले में चार स्थानों पर लगभग 300 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें