फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव: डीएवी पीजी कॉलेज में सोमा घोष के सुरों से यादगार हो गया कार्यक्रम, हर- हर महादेव का हुआ उद्घोष

Sat, 01 Mar 2025 12:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

डीएवी पीजी कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव में खूम धमाल मचाया गया। हर- हर महादेव के उद्घोष के बीच डॉ. सोमा घोष ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 
विज्ञापन
डॉ. सोमा घोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएवी पीजी कॉलेज में चल रहे युवा महोत्सव उड़ान में हर हर महादेव के उद्घोष के बीच डॉ. सोमा घोष ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  शास्त्रीय गायिका एवं पद्मश्री डॉ. सोमा घोष ने अपने सुरों से सबका मन मोह लिया। उन्होंने गजलों और गीतों के जरिये युवाओं से सीधा संवाद किया। 

विज्ञापन


सबसे पहले गजल 'तुम्हे देखकर लगता है जैसे, बहारों का मौसम आया हो जैसे', 'किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार, जीना इसी का नाम है' सुनाया। इसके बाद 'हमरी अटरिया पर आजा रे सांवरिया' सुनाया तो समूचा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद  'जाने क्यों आज तेरे अंजाम पर रोना आया' सुनाकर समा बांध दिया। अंत में 'आज जाने की जिद ना करो' सुनाकर समापन किया। 

उनके साथ संगत तबले पर उदय शंकर, की बोर्ड पर संतोष मौर्य एवं साइड रिदम पर रवि त्रिपाठी रहे। महाविद्यालय के मंत्री/ प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। अध्यक्षता प्रो. मिश्रीलाल ने किया। स्वागत उद्धबोधन उपाचार्य प्रो. संगीता जैन ने किया। विषय स्थापना डॉ. तरु सिंह, संचालन डॉ. दीपक शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. साक्षी चौधरी ने किया। इस मौके पर उपाचार्य प्रो. राहुल, आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन भी मंच पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

नृत्य में छात्र-छात्राओं में मचाया धमाल

युवा महोत्सव में छात्राओं ने दी प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
युवा महोत्सव में  छात्र-छात्राओं ने नृत्य संगीत से जमकर धमाल मचाया, सबसे पहले एकल गायन में ऋषभ शंकर सिंह ने दमा दम मस्त कलंदर, मनीष पाण्डेय ने डिमक डिमक डमरू बाजे, सत्यम पाण्डेय ने ओ री चिरैया, गरिमा गुप्ता ने 'मिथिला नगरिया निहाल सखिया' आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं वेस्टर्न वोकल सोलो में ऐमन नाज़ ने 'लाइक माय फादर', पौरुष नेगवान ने 'ब्लू', श्रुति थापा ने 'फीलिंग गुड' सुनाया। इसके अलावा ग्रुप डांस में श्रेया एवं समूह, खुशी सिंह एवं समूह, ऋषिता शर्मा एवं समूह, प्रियंका कुमारी एवं समूह शामिल रहे। एकल नृत्य में श्रिया पाण्डेय, अदिति केशरी, गार्गी शर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. स्वाति सुचरिता नंदा, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. बंदना बालचंदनानी, डॉ. ओम प्रकाश कुमार, डॉ. आहुति सिंह, डॉ. शालिनी सिंह, नजम उज्ज जमान, रुचि भाटिया, डॉ. नजमुल हसन, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. शान्तनु सौरभ आदि शामिल रही। वहीं चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह सहित सांस्कृतिक समिति की ओर से डॉ. हसन बानो, डॉ. विजयनाथ दुबे, डॉ. ऋचा गुप्ता, डॉ. प्रियंका बहल, डॉ. त्रिपुर सुन्दरी, डॉ. गोपाल चौरसिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें