फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से उतरते समय युवक की मौत: जल्दबाजी ने ली जान, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसा रह गया पैर और फिर...

Sat, 12 Nov 2022 04:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चुनार मिर्जापुर निवासी संतोष कुमार (36) पटना सिकंदराबाद ट्रेन से सपरिवार आ रहा था। ट्रेन के भुल्लनपुर पहुंचने पर वह हड़बड़ी में उतरने लगा। उसी समय युवक का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भुल्लनपुर स्टेशन पर शनिवार की दोपहर सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस से उतरते समय यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चलती ट्रेन से उतरते समय वह प्लेटफार्म पर गिरा और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही यात्री ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन


मिर्जापुर चुनार थाना अंतर्गत रूदौली निवासी संतोष गुप्ता (36) हैदराबाद में नौकरी करता था। बीमार पिता मोहन गुप्ता और मां के साथ सिंकदराबाद एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। दोपहर में ट्रेन के भुल्लनपुर स्टेशन पहुंचने पर वह अपने पिता को गोद में लेकर प्लेटफार्म पर उतरा और फिर सामान लेने के लिए दोबारा बोगी में चढ़ा।

सामान लेकर उतरते समय ट्रेन खुल गई और हड़बड़ी में कोच से उतरते समय सामान भारी होने से संतोष अनियंत्रित हो गया और प्लेटफार्म पर गिरते हुए ट्रैक के नीचे आ गया। घटनास्थल पर ही संतोष ने दम तोड़ दिया। आंख के सामने बेटे को दम तोड़ता देख बीमार पिता मोहन और मां वहीं अचेत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन प्रबंधक की सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने ट्रैक से संतोष का शव कब्जे में लेकर ट्रैक खाली कराया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि संतोष के रिश्तेदार भी सूचना पाकर पहुंच गए। अविवाहित संतोष के बुआ के लड़के अभिषेक गुप्ता के संग परिजनों को भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें