फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वेल्डिंग करते समय करंट से युवक की मौत, फैक्ट्री मालिक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। थाना क्षेत्र के भट्ठी गांव में आईसक्रीम फैक्ट्री में सोमवार शाम वेल्डिंग करते समय करंट लगने से झुलसे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भट्ठी गांव निवासी राम किशुन प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा पंकज प्रजापति (30) फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ऋषि यादव की लापरवाही से हादसा हुआ। पुलिस ने राम किशुन प्रजापति की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक ऋषि यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी डिंपल प्रजापति और दो बेटे दिव्यांश (8) व यश (7) को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें