फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, बड़े पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जामुराद। डंगहरिया गांव में नेशनल हाइवे पर शादी समारोह से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक और उसके बड़े पापा को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई और बड़े पापा की हालत नाजुक है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मिर्जामुराद क्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार मिश्रा (55) भतीजे गौरव मिश्रा (19) के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए भदोही के गोपीगंज गए थे। बृहस्पतिवार सुबह वह घर जा रहे थे। डंगहरिया गांव में हाईवे पर प्रयागराज की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बाइक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों हाईवे के किनारे नाले में जा गिरे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गौरव की हालत चिंताजनक होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गौरव की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गौरव दो बहनों का इकलौता भाई था। इंटर की पढ़ाई के बाद वह मेडिकल की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। फिलहाल बैजनाथ धाम गए हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक लेकर आरोपी चालक भाग निकला।
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर मारपीट
वाराणसी। लंका थाना के नगवा इलाके में जमीन विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी की शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव और पट्टीदारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। लंका थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए हैं। मेडिकल मुआयना कराया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें